{"_id":"6320d37fa6a96a5a2b104c36","slug":"crime-pilibhit-news-bly4974860126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी की तोड़ी दीवार, कब्जे की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी की तोड़ी दीवार, कब्जे की कोशिश
सार
कॉलोनाइजरों ने सोमवार रात मंडी समिति की दीवार तोड़कर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया।मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि इससे पहले भी दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश की गई थी।दीवार ढहने की आहट पर मंडी के गार्ड मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पूरनपुर में मंडी समिति की ढहाई गई दीवार की जानकारी पर पहुंचे एसडीएम आशुतोष गुप्ता को जानकारी देत?
- फोटो : PILIBHIT
विस्तार
पूरनपुर। कॉलोनाइजरों ने सोमवार रात मंडी समिति की दीवार तोड़कर जमीन पर कब्जे का प्रयास किया। आहट पर मंडी समिति के गार्ड मौके पर पहुंच गए। जिन्हें देखकर दीवार तोड़ रहे लोग भाग खड़े हुए। मंगलवार को एसडीएम आशुतोष गुप्ता ने निरीक्षण कर दीवार तोड़ने वालों को दो दिन में तोड़ी गई दीवार का निर्माण कराने की चेतावनी दी।
मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि इससे पहले भी दीवार तोड़कर कब्जे की कोशिश की गई थी। तब नाराजगी व्यक्त करने पर दीवार को निर्माण करा दिया गया था।
कृषि उत्पादन मंडी समिति के समीप एक निजी प्लॉट है। इस प्लॉट के तीन ओर मंडी समिति की बाउंड्री और सामने निकास की ओर मंडी समिति की जमीन है। प्लॉट से निकास के लिए एक गेट है। मंडी समिति सचिव सर्वेश शुक्ला ने बताया कि सोमवार रात प्लॉट स्वामियों ने मंडी समिति की दीवार को ढहा कर सड़क की ओर मंडी समिति की जमीन पर कब्जे की कोशिश की। दीवार ढहने की आहट पर मंडी के गार्ड मौके पर पहुंचे। तब दीवार ढहाने वाले भाग गए। सोमवार रात को दीवार ढहाने की जानकारी मंडी समिति सचिव ने एसडीएम आशुतोष गुप्ता को दी। मंगलवार को एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने दीवार तोड़ने वालों को दो दिन के अंदर दीवार का निर्माण पहले की तरह कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश
पूरनपुर। निजी प्लाट के आगे रोड की ओर मंडी की खाली पड़ी जमीन पर दुकानों का निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजने के निर्देश एसडीएम ने मंडी सचिव को दिए हैं। ताकि जमीन पर कब्जे की कोशिश दोबारा न हो सके। मंडी सचिव ने एसडीएम को बताया कि पूर्व में दुकानों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा जा चुका है। एसडीएम ने एक बार फिर से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। संवाद