फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बच्चा चोर का हल्ला, दंपती को पीटा

Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:21 AM IST
सार

शहर के बेलो चौराहे पर सोमवार रात बच्चा चोर की अफवाह के चलते दूसरे समुदाय के लोगों ने एक दंपती की पिटाई कर दी।फैजल समेत तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।पीड़ित किसी तरह कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के बजाय पीड़ित को ही कोतवाली में रातभर बैठाए रखा।

विज्ञापन
crime
शहर के बेलो वाले चौराहे के पास घटना के बाद तैनात पुलिस। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। शहर के बेलो चौराहे पर सोमवार रात बच्चा चोर की अफवाह के चलते दूसरे समुदाय के लोगों ने एक दंपती की पिटाई कर दी। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, हंगामा होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण देर रात एसपी भी कोतवाली पहुंच गए।
विज्ञापन

थाना न्यूरिया क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि वह पत्नी स्वीकृति देवी, छह वर्षीय पुत्री त्रिवेणी, तीन वर्षीय पुत्री पल्लवी और भतीजे अंकित के साथ मोहल्ला डालचंद में दामाद रजत के यहां नामकरण संस्कार में जा रहे थे। रास्ते में बेलो चौराहे के पास छोटी बेटी की तबीयत खराब हो गई। इसी दौरान वहां कुछ युवक एकत्र हो गए और बच्चा चोर कहकर शोर मचाना शुरू कर दिया। चूंकि यह मिश्रित आबादी वाला इलाका है इसलिए कुछ ही देर में दोनों समुदायों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बगैर सच्चाई जाने एक पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए दंपती की पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। पिटाई करने वाले दूसरे समुदाय के थे।
विज्ञापन

एसपी दिनेश कुमार पी भी मौके पर पहुंचे, बाद में कोतवाली भी गए। यहां काफी भीड़ इकट्ठा थी। पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि फैजल बैटरी वाले ने बच्चा चोर का शोर मचाया था। फैजल समेत तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। देर रात फैजल के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। एफआईआर में भीड़ का जिक्र किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
बच्चा चोर की अफवाह के मामले की जांच सीओ सिटी कर रहे हैं। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
अफवाह करा सकती है बवाल, रहें सतर्क
एसपी ने कहा-सख्ती से निपटा जाएगा ऐसे लोगों से, जाएंगे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। शहर में बच्चा चोर की अफवाह किसी दिन बड़ा बवाल करा सकती है। पुलिस अफवाहों को रोकने के तमाम प्रयास कर रही है बावजूद इसके घटनाएं नहीं रुक रहीं। पिछले 15 दिनों में ऐसी छह घटनाएं हो चुकी हैं। करीब दस दिन पहले एक युवक को बच्चा चोर के शक में दूसरे समुदाय के लोगों ने पीट-पीटकर मरणासन्न भी कर दिया था।
000
मामला एक : मोहल्ला खकरा में दो युवकों को पीटा गया
सदर कोतवाली के मोहल्ला खकरा में 29 अगस्त की रात दो युवकों की मोहल्ले के ही लोगों ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य बताकर जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित किसी तरह कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के बजाय पीड़ित को ही कोतवाली में रातभर बैठाए रखा। बवाल होने के बाद अगले दिन पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। आज तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
000
मामला दो : मोहल्ला डालचंद में रात में हुई घंटों हवाई फायरिंग
सदर कोतवाली के मोहल्ला डालचंद में चार सितंबर की रात दो बजे कुछ लोगों ने बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैला दी। जिसने सुना वहीं छत पर पहुंचकर बच्चा चोर का हल्ला करने लगा। दशहत के चलते लोगों ने घंटों फायरिंग की। कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर फायरिंग होने के बाद भी पुलिस ने घटना का संज्ञान नहीं लिया।
000
मामला तीन : मोहल्ला अशरफ खां में जान बचाकर भागा साइकिल सवार
सदर कोतवाली के मोहल्ला अशरफ खां में दस सितंबर को साइकिल सवार को बच्चा चोर समझकर अफवाह उड़ा दी गई। साइकिल सवार जान बचाकर वहां से भागा। देखते ही देखते भीड़ लग गई। अगर लोग साइकिल सवार को पकड़ लेते तो उसकी खैर नहीं थी। खास यह कि जिस बच्चे के चोरी का संदेह जताया गया उसने ऐसा कुछ नहीं बताया। इसके बाद भीड़ शांत हुई।
000
मामला चार : मोहल्ला मोहम्मद वासिल में युवक को पीटने के बाद छोड़ा
सदर कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद वासिल में 11 सितंबर को ठेका पुलिस चौकी के पास एक युवक को कुछ लोगों ने बच्चा चोर गिरोह का सदस्य समझ कर पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। युवक बेगुनाह होने का दावा करता रहा, मगर उसकी एक न सुनी। हालांकि बाद में भीड़ ने उसे छोड़ दिया। पिटने के बाद युवक ने भी पुलिस से शिकायत नहीं की।

000
बच्चा चोर की अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। लोग अफवाहों के चक्कर में न पड़ें। माहौल खराब करने वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
- दिनेश कुमार पी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed