फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कार्रवाई से दो दिन पहले देखी गई कॉलोनी में दिल्ली के नंबर की गाड़ी

Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:18 AM IST
सार

सीबीआई की छापे कार्रवाई से दो दिन पहले वसुंधरा कॉलोनी में दिल्ली के नंबर की गाड़ियां देखी र्गइं थीं।यहां वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम का एक छोटा बैनर भी टंगा है।

विज्ञापन
crime
वसुंधरा कॉलोनी में कार्यालय के बाहर लगा कंपनी का बोर्ड। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। सीबीआई की छापे कार्रवाई से दो दिन पहले वसुंधरा कॉलोनी में दिल्ली के नंबर की गाड़ियां देखी र्गइं थीं। इसके बाद शनिवार रात को सीबीआई ने यहां छापा मारा। माना जा रहा है कि छापे से पहले सीबीआई की टीम पकड़े गए लोगों के आवासों व कार्यालयों को देखने आई थी। जिससे कार्रवाई के दौरान कोई गड़बड़ी न हो सके।
विज्ञापन

वसुंधरा कॉलोनी में जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार शर्मा ने टनकपुर हाईवे से 100 मीटर की दूरी पर किराये के मकान में तीसरी मंजिल पर कार्यालय बनाया है। यहां वायंट्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम का एक छोटा बैनर भी टंगा है। बैनर देखकर कोई नहीं बता सकता कि यह किस कंपनी का है। बैनर ऐसी जगह लगाया गया है जहां से वह साफ दिखता ही नहीं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि छापे से दो दिन पहले यहां दिल्ली नंबर की दो गाड़ियां देखी गईं थी। तब लोगों को लगा कि किसी के यहां दिल्ली से मेहमान आए होंगे। छापे के बाद माना जा रहा है कि सीबीआई दो दिन पहले ही इंजीनियर के घर को देख गई थी।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कार्यालय में सिर्फ अनिल कुमार शर्मा ही आते थे। दो व्यक्ति कभी कभार आते थे। यह दो व्यक्ति कौन है किसी को नहीं पता। इसके अलावा एक कंप्यूटर ऑपरेटर आता था। डेढ़ साल पहले ही यहां कार्यालय बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed