फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

मछली पकड़े गए युवक की संदिग्ध हालात में मिला शव

Sat, 23 Oct 2021 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
crime
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक राजेंद्र के परिजन। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। गांव उगनपुर का एक युवक 19 अक्तूबर को रात साढ़े दस बजे मछलियां पकड़ने की बात कह कर निकला था। इसके बाद गांव के तीन लोगों के साथ चला गया। रात में नहीं लौटा, तो परिवार वालों ने उसी दिन से खोजबीन शुरू कर दी। शुक्रवार को युवक का शव न्यूरिया क्षेत्र के गांव बंजरिया में मिला है। पिता ने साथियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। न्यूरिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव उगनपुर निवासी रामविलास ने बताया कि उनका 25 वर्षीय पुत्र राजेंद्र प्रसाद 19 अक्तूबर को रात साढ़े दस बजे गांव के तीन अन्य लोगों के साथ मछलियां पकड़ने गया था। इसके बाद पूरी रात वापस नहीं आया, तो सुबह उसे ढूंढना शुरू किया गया। सभी स्थानों और रिश्तेदारी में पता लगाया गया, मगर उसका पता नहीं चला। इसके बाद लगातार ढूंढना की कोशिश की गई, मगर राजेंद्र का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार को सुबह सूचना मिली कि न्यूरिया क्षेत्र के गांव बंजरिया में एक युवक का पानी में शव बड़ा है। इस पर अपने गांव से करीब पौने दो किलोमीटर दूर बंजरिया गांव के उस स्थान पर पहुंचे। जहां शव की सूचना मिली थी। खेत की मेड़ पर चप्पलें रखी थी। शव मुंह के बल था। चप्पल से पहचाने के बाद शव को सीधा किया, तो राजेेंद्र का निकला। उसके दोनों हाथ, गर्दन समेत शहरी के कई हिस्सों में कटे कि निशान थे। नीचे का ओंठ भी कटा हुआ था। शक है कि जो लोग राजेंद्र को अपने साथ लेकर आए है। उन्हीं लोगों ने राजेंद्र की हत्या कर दी है। राजेंद्र के पिता ने आरोप लगाया कि वह लोग राजेंद्र के साथ काम करते है। इससे आए दिन यह लोग राजेंद्र से झगड़ा भी करते है। मछलियां पकड़ने के नाम पर राजेंद्र की हत्या करे के साथ लेकर आए थे। शव मिलने की सूचना पर साथ आए लोग घरों से भाग गए है। न्यूरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। अभी परिवार वालों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। न्यूरिया इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देने की बात कहीं है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed