{"_id":"61730e90b984dc006e5f2a99","slug":"crime-pilibhit-news-bly463805915","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशा देकर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशा देकर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर महिला से दो लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना दो जुलाई की है। महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया था। दो जुलाई को उसके जेठ का पुत्र ने गांव नरायनपुर निवासी अपने दोस्त के साथ कोल्ड ड्रिंक लेकर उसके घर पहुंचा। घटना के समय घर में अकेली थी। आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा होने लगा। तब दोनों आरोपियों उसे घर से दवाई दिलवाने के बहाने ले गए। नरायनपुर निवासी देवदत्त के घर में ले जाकर तमंचा के बल पर दोनों ने दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर आरोपियों ने घटना की जानकारी किसी को देने पर वायरल करने की धमकी दी। चार जुलाई को आरोपी उसे घर के समीप छोड़ गए। घटना की जानकारी उसने पति और ससुरालियों को दी। आरोप है कि पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गांव मातीमाफी निवासी भारत सिंह और नरायनपुर निवासी देवदत्त पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।