{"_id":"615df0288ebc3e61e84dd9fc","slug":"crime-pilibhit-news-bly4620683110","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से उतर रहे वकील पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से उतर रहे वकील पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
पूरनपुर। घर के दरवाजे पर कार से उतर रहे वकील पर फायर कर जानलेवा हमला किया गया। इससे वकील बाल-बाल बच गए। आरोप है कि एक आरोपी तमंचा छोड़कर भाग गया। जबकि उसके भाई को तमंचा सहित पकड़कर पुलिस को सौंपा गया है।
घटना शेरपुरकलां में बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे की है। गांव निवासी वकील नईम खां ने बताया कि बुधवार को बरेली से पूरनपुर पहुंचा था। तहसील खुलने में देर होने पर कुछ देर के लिए घर गया था। घर के दरवाजे पर कार से उतरते समय दो सगे भाइयों ने तमंचा से उस पर जानलेवा हमला कर फायर किया। आरोपियों के पास खड़े एक युवक ने आरोपियों को धक्का दे दिया। इस पर फायर ऊपर की ओर चला गया। उन्होंने बताया कि एक आरोपी तो तमंचा छोड़कर धमकाते हुए भाग गया। जबकि उसके भाई को तमंचा सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। कोतवाल रामसेवक ने बताया कि वकील नईम खां की ओर से आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।