फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

घर में फंदे से लटकी मिली किशोरी

Wed, 06 Oct 2021 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
crime
घर में फंदे से लटकी मिली किशोरी
विज्ञापन

बीसलपुर के मोहल्ला राम बंगला में घटना के दौरान अकेली थी किशोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। बीसलपुर के राम बंगला कॉलोनी में एक किशोरी का अपने ही घर में छत पर बने कमरे में फांसी पर शव झूलता मिला। घटना के दौरान परिवार वाले बाहर गए हुए थे। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

मृतका के भाई विवेक शर्मा ने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बहन सुहानी घर में अकेली थी। वह मां नेमवती के साथ अपनी मामी सावित्री देवी के दसवा संस्कार में शामिल होने के लिए गांव गया हुआ था। पिता शिवचरन लाल पहले से ही फरीदपुर में रहकर लकड़ी का काम करते हैं। बड़ी बहन नेहा का ससुरालियों से तलाक का मुकदमा चल रहा है। वह भी पीलीभीत मुकदमे की पैरवी के लिए गई हुई थी। सुहानी अकेली ही घर में थी। सुबह करीब साढ़े नौ बजे मां के साथ यह कहकर निकले कि जल्द ही लौटकर आ जाएंगे। इसके बाद मां को छोड़कर जब करीब 11 बजे घर पहुंचे, तो दरवाजा में बाहर से बंद था। बाहर की कुंडी खोलने के बाद जब दरवाजा खोलना चाहा, तो अंदर से भी बंद था। इसके बाद पड़ोस में ही अपनी गोशाला के दरवाजे से अंदर घुसा और छत के सहारे घर जाने के लिए गया, तो छत पर बने कमरे में सुहानी का शव दुपट्टे से लटका दिखायी दिया। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed