{"_id":"614f77318ebc3efb81403e78","slug":"crime-pilibhit-news-bly460868966","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी को काला झंडा दिखाने वाले 36 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी को काला झंडा दिखाने वाले 36 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। कृषि कानूनों के विरोध में असम हाईवे पर प्रदर्शन कर रहे लोगों को भाजपा सांसद वरुण गांधी को काला झंडा दिखाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने सांसद के काफिले को रोकने की कोशिश करने कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने के आरोप में 36 लोगों के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें 21 लोगों के नामजद किया गया है, जबकि 15 लोग अज्ञात हैं।
भाजपा सांसद वरुण गांधी को काले झंडे दिखाए जाने की भनक लगने पर पुलिस प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों को उनके घरों में नजरबंद कर दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार को राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन और अन्नदाता किसान यूनियन के कुछ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने असम हाईवे के निकट बंडा चौराहा पर एकत्र होकर काले झंडे लहराए थे। वहां पहुंचे सीओ ने दस लोगों की बात सांसद वरुण गांधी से कराने का आश्वासन दिया था, जिस पर किसान मान गए थे। वार्ता में शामिल होने वाले किसानों को गाड़ी में भी बैठा लिया गया था। उसी दौरान वरुण गांधी सभा करने के लिए रास्ता बदलकर जाने लगे। इससे गुस्साए किसानों ने असम हाईवे स्थित मोहनपुर चौराहा जाकर सांसद के काफिला को रोकने की कोशिश की और काला झंडा दिखाया। काफिले की कई गाड़ियां रोकने के लिए पीछा भी किया था। इसको लेकर किसानों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई थी। इस पर पूरनपुर कोतवाली दरोगा योगेंद्र कुमार की ओर से 36 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
एफआईआर में इन लोगों को किया गया नामजद
दरोगा योगेंद्र कुमार की ओर से लिखाई गई रिपोर्ट में 21 लोग नामजद हैं। इनमें गांव बेगपुर निवासी गुरप्रीत सिंह, करनपाल सिंह, सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बारीबुझिया निवासी देवेंद्र सिंह, गांव औरंगाबाद निवासी गुरुविंदर सिंह, रघुवीर सिंह, लखविंदर सिंह, गांव सिंहपुर निवासी गुरविंदर सिंह, प्रदीप सिंह, माधौपुर निवासी करतार सिंह, कोतवाली रोड निवासी अमरजीत ङ्क्षसह, घाटमपुर निवासी हरपेज सिंह, बंडा रोड निवासी रघुवीर सिंह, पंचपेड़ा निवासी रणजीत सिंह, चंदाईया निवासी निर्मल ङ्क्षसह, जटपुरा निवासी जसपाल सिंह, सबलपुर निवासी गुरप्रीत सिंह, गुरुजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह, सतेंद्र सिंह, जसपाल सिंह, तलविंदर सिंह शामिल हैं। रिपोर्ट में 15 लोग अज्ञात हैं, जिनकी शिनाख्त कराई जा रही है।