फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

रिछोला घासी में पंचायत के दौरान हुई मारपीट में क्रॉस रिपोर्ट

Fri, 17 Sep 2021 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को गांव रिछोला घासी में पंचायत के दौरान हुई मारपीट में आठ लोगों के घायल होने के मामले में बृहस्पतिवार को क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रिछोला घासी में बुधवार को विवाहिता के मामले में हुई पंचायत में मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों के आठ लोगों को चोट आई थी। मारपीट के बाद भगदड़ मच गई थी और पंचायत बीच में ही खत्म हो गई थी। मारपीट में दो लोगों की हालत गंभीर थी, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया था। अतुल कुमार का कहना था कि वह अपनी ससुराल गए थे जहां विवाद के बाद उन्हें बंधक बना लिया गया था। इसके बाद उनके परिजनों को बुलाया गया। पंचायत हुई तो उसमें मारपीट की गई। इसी मामले में बृहस्पतिवार को सुबह दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के विरुद्ध नामजद तहरीर दे दी। आरोप पर प्रत्यारोप भी हुए। कोतवाल कमल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रथम पक्ष के गांव रिछोला घासी निवासी तोताराम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बरेली के थाना क्योलड़िया क्षेत्र के गांव बरनाही निवासी अतुल कुमार, हरीश कुमार, तोताराम और भूपराम को नामजद किया गया है। दूसरे पक्ष के गांव बरनाही निवासी तोताराम द्वारा दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में रिछोला घासी निवासी गंगासहाय, अनिल कुमार, तोताराम और शिवम कुमार को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

फौजदारी में 13 लोग हुए घायल
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के चार स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुई फौजदारी की वारदातों में 13 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर लिए हैं।
गांव राजूपुर कुंडरी में कहासुनी के विवाद पर चले लाठी डंडो में दोनों पक्षों के टीकाराम, रामपाल, जगदीश, घनश्याम, तेज बहादुर, रामपाल, मनमोहन, विकास, कमल और राजू घायल हुए हैं। मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रिजवान को मोहल्ले के ही अमन और अल्तमश ने पुरानी रंजिश को लेकर डंडों से पीटकर घायल कर दिया। गांव अमरा करोड़ निवासी भगवत शरण की पुत्री प्रेमलता को गांव रंपुरा रना निवासी व्यक्ति ने बच्चों के विवाद पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी बलीशेकर को मोहल्ले के ही चार लोगों ने पीटकर घायल कर दिया है। घायलों ने सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराकर कोतवाली में हमलावरों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed