फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बैंक में जालसाज ने धोखाधड़ी कर उपभोक्ता की रकम उड़ाई

Fri, 03 Sep 2021 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा में बृहस्पतिवार को एक जालसाज ने ग्राहक को विश्वास में लेकर उसका तीन हजार का भुगतान ले लिया और फरार हो गया। बाद में सीसीटीवी फुटेज से पहचान होने और अभिलेखों से मिले फोन नंबर पर कॉल कर उसे बुलाया गया। बैंक अधिकारियों ने पुलिस बुलाने की चेतावनी देने दी तो बमुश्किल पैसे लौटाए।
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक की मुख्य शाखा के प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव रिछोला घासी निवासी योगेश कुमार बैंक से तीन हजार रुपये निकालने आए थे। इसके अलावा गांव खांडेपुर का भी एक व्यक्ति बैंक से दो हजार रुपये निकालने आया था। बैंक में काफी भीड़ होने के कारण खांडेपुर के ग्राहक ने योगेश को विश्वास में लेकर कहा कि वह अपना चेक हमें दे दे हम लाइन मे लगकर भुगतान करा लेंगे। इसके बाद उनके पैसे दे देगा। योगेश ने चेक खांडेपुर के उस व्यक्ति को दे दिया। जालसाज ने दोनों चेकों का भुगतान ले लिया और चुपके से निकल गया। काफी देर बाद भी जब जालसाज नहीं मिला, तब योगेश ने शाखा प्रबंधक को धोखाधड़ी की जानकारी दी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें धोखाधड़ी करने वाले युवक की पहचान हो गई। बैंक अभिलेखों से मिले फोन नंबर पर युवक को बुलाया गया। पहले तो युवक ने की गई जालसाजी से मना कर दिया, लेकिन जब बैंक अधिकारियों ने पुलिस बुलाने की बात कही, तभी उसने रुपये निकालकर योगेश को वापस कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed