फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

एडमिशन दिलाने के नाम पर छात्र से 1.30 लाख की ठगी

Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर बरेली जालसाज ने एक छात्र से 1.30 लाख रुपये ठग लिए। एडमीशन न होने पर छात्र ने रुपये मांगे तो जालसाज धमकाने लगा। कोर्ट के आदेश पर घटना के ढाई साल बाद शुक्रवार को सुनगढ़ी थाने में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव भगा मोहम्मदगंज के रहने वाले खेमकरन वर्मा ने के मुताबिक उनके पुत्र सोहनलाल ने वर्ष 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। सोहनलाल बीएससी नर्सिंग में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहा था। वर्ष 2018 में सोहनलाल की मुलाकात बरेली बरेली के रहने वाले सोमपाल से हुई। आरोप है कि सोमपाल ने मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग में एडमिशन दिलाने के नाम पर 10 अगस्त 2018 को 1.30 लाख रुपये लिए थे। फिर वह दो-तीन दिन में एडमिशन मिलने की बात कहकर टालमटोल करता रहा। ज्यादा दबाव बनाने पर वह कहने लगा कि बरेली एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एडमिशन करा दिया। 14 अगस्त 2020 को सोहनलाल उस मेडिकल कॉलेज में जानकारी करने गया, जिसमें आरोपी सोमपाल ने एडमीशन कराने की बात कही थी। वहां उसे पता चला कि एडमिशन हुआ ही नहीं था। सोहनलाल ने अपने रुपये लौटाने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। ज्यादा करने पर धमकाने लगा। पीड़ित ने सुनगढ़ी थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पीड़ित को कोर्ट में शरण में जाना पड़ा।
विज्ञापन

सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed