{"_id":"60f1d06b8ebc3eed4171857c","slug":"crime-pilibhit-news-bly453361273","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराने के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। बालिका को अगवा करने के बाद धर्म परिवर्तन कर निकाह करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने अपहृत बालिका को भी तलाश लिया है।
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 12 साल की बालिका का 14 जुलाई को अपहरण कर लिया गया था। बालिका के पिता ने बृहस्पतिवार को बीसलपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में मिघौना गांव निवासी छोटा उर्फ मुन्ना, अनीस, नासिर, नजीर अहमद और मोहम्मद शरीफ को नामजद किया गया था। आरोप है कि अगवा करने के बाद बालिका का धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर दिया गया। बृहस्पतिवार देर रात बरखेड़ा कस्बे में रहने वाले आरोपियों के रिश्तेदार के घर बालिका मिल गई। पुलिस ने शाहजहांपुर रोड गुलैंदा चौराहे के पास नामजद आरोपी छोटा उर्फ मुन्ना, नासिर और अनीस को गिरफ्तार कर लिया। दो आरोपी नजीर अहमद और मोहम्मद शरीफ अभी फरार हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ बीसलपुर प्रशात सिंह ने बताया कि लापता बालिका मिल गई है। पुलिस रक्षा में बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।