फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पिछले साल 41 पेड़ों का हुआ था अवैध कटान

Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पीटीआर की कई रेंज अवैध कटान के मामले में हमेशा सुर्खियों में रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले वित्तीय वर्ष के दौरान पांच वन रेंजों में 41 पेड़ों का अवैध कटान पाया गया। इन मामलों में विभागीय केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया था। गौरतलब यह है कि अधिकतर मामलों में कार्रवाई छोटे कर्मचारियों पर की गई, जबकि अधिकारी अपनी गर्दन बचाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व 73 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यह पांच रेंजों में बंटा हुआ है। जनपद के जंगल को टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद अवैध कटान पर अंकुश लगा है। मगर मिलीभगत के चलते कई रेंजों में बेशकीमती पेड़ों का कटान जारी है। लकड़ी तस्कर कोई न कोई जुगत लगाकर पीटीआर में अवैध तरीके से प्रवेश कर कटान की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जबकि नियमित गश्त की जाती है।
विज्ञापन

अवैध कटान के मामले में हरीपुर, बराही, महोफ, दियूरिया खासी सुर्खियों में रहती है। वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंकड़ों पर नजर डालें तो सभी रेंजों में मात्र 41 अवैध पेड़ कटान की घटनाएं प्रकाश में आई थी। इन सभी मामलों में विभागीय केस दर्ज करने के बाद करीब 13 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मगर कार्रवाई के नाम पर पूरे साल भर में मात्र एक बीट प्रभारी और एक सेक्शन प्रभारी को आरोपपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रेंज में मिली थी आरा मशीन
पीटीआर में नियमित गश्त की पोल गत वर्ष उस समय खुल गई थी, जब एक रेंज में पेड़ों के अवैध कटान के लिए लाई गई छोटी आरा मशीन और एक डीसीएम पकड़ी गई थी। इस पूरे मामले में वन अफसर कई दिन तक जांच की बात कहकर चुप्पी साधे रहे। बाद में जब दबाव पड़ा तो तीन पेड़ों का अवैध कटान और एक आरोपी के खिलाफ विभागीय केस काटकर मामला रफा दफा कर दिया गया। फिलहाल अब पीटीआर में अवैध कटान को लेकर शासन की ओर से एसआईटी जांच कराने की बात कही जा रही है।

एसआईटी जांच की जानकारी समाचार पत्रों के माध्यम से हुई है। फिलहाल इसको लेकर अभी तक कोई विभागीय पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। पीटीआर प्रशासन वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर पहले से ज्यादा संवेदनशील है। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed