{"_id":"60df5a028ebc3ebf002fab8d","slug":"crime-pilibhit-news-bly4518411124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में महंत की समाधिर बनाने से रोकने पर गुस्साए परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में महंत की समाधिर बनाने से रोकने पर गुस्साए परिजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाबा दुर्गानाथ मंदिर के महंत की समाधि परिसर में बनाने से रोकने पर गुस्साए परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। मामला गर्माया देख एसडीएम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद परिजन को महंत के अंतिम संस्कार के लिए राजी किया। विवाद की वजह से करीब चार घंटे तक अंतिम संस्कार रुका रहा।
गोमती उद्गम स्थल स्थित बाबा दुर्गानाथ मंदिर के महंत रतन गिरी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे, और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिजन महंत की समाधि मंदिर परिसर में बनाने की तैयारी कर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम कलीनगर योगेश कुमार गौड़, माधोटांडा थाना प्रभारी रामसेवक मौके पर जा पहुंचे मंदिर परिसर में समाधि बनाने से रोक दिया। इससे गुस्साए परिजन ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया, जिससे मामला गर्मा गया। महंत के परिजन और एसडीएम के बीच घंटों बातचीत चली। मगर महंत के परिजन अपनी बात पर अड़े रहे। चार घंटे बाद बातचीत के बाद दोपहर करीब एक बजे मंदिर से हटकर परिसर में दूसरी जगह समाधि बनाए जाने की बात तय हुई। अधिकारियों की मौजूदगी में समाधि के लिए गड्ढा खोदकर समाधि बनाई गई। एसडीएम ने बताया कि परिवार से बातचीत के बाद मामले का समाधान कर लिया गया।
डीएम का कार्यक्रम हुआ स्थगित
डीएम पुलकित खरे की ओर से गोमती उद्गम स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्य कराए जा रहे हैं। शुक्रवार शाम चार बजे वहां बने चिड़ियाघर व श्रमदान कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम को करना था। मगर महंत के निधन की सूचना मिलने के बाद इस कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।