फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने उड़ेला खुद पर पेट्रोल, नायब तहसीलदार ने बचाया

Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर (पीलीभीत)। बीसलपुर तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को एक आंगनबाड़ी वर्कर ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। उस वक्त अपने कार्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार ने दौड़कर आंगनबाड़ी वर्कर को बचा लिया। पूछताछ के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर विभागीय अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। देर शाम तक बीसलपुर थाने में आंगनबाड़ी वर्कर से पूछताछ चलती रही।
विज्ञापन

बीसलपुर कस्बे के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी माया देवी आंगनबाड़ी वर्कर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे वह तहसील परिसर पहुंची। उसके हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वहां पहुंचते ही माया देवी ने बोतल में भरा पेट्रोल अपने कपड़ों पर उलट लिया। यह देख वहां आसपास खड़े लोगों ने शोर मचा दिया। इसकी जानकारी लगने पर कार्यालय में मौजूद नायब तहसीलदार एपी राय दौड़कर मौके पर पहुंचे। आंगनबाड़ी वर्कर अपने कपड़ों में आग लगा पाती इससे पहले नायब तहसीलदार ने उसके हाथ से माचिस छीन ली। उसे समझाकर अपने कार्यालय में ले गए। इसकी सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कमल सिंहं मौके पर जा पहुंचे। नायब तहसीलदार के पूछने पर माया देवी से आत्मदाह करने की वजह विभागीय उत्पीड़न बताया। माया देवी ने विभागयी अधिकारियों पर पोषाहार कम देने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पोषाहार कम मिलने पर उन्हें ग्रामीण जलील करते हैं। इस पर नायब तहसीलदार ने जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार को मामले का निस्तारण करने को कहा। उन्होंने एसडीएम राकेश गुप्ता और तहसीलदार ध्रुव नारायण को भी मामले की जानकारी दी। पुलिस ने परिजन को बुलाकर माया देवी के कपड़े बदलवाए।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर की शिकायत पर पूरनपुर सीडीपीओ से जांच कराई गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी। आंगनबाड़ी वर्कर ने अनावश्यक दबाव बनाने के लिए यह सब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले सीडीपीओ दफ्तर में करने गई थीं आत्मदाह
बीसलपुर (पीलीभीत)। आंगनबाड़ी वर्कर माया देवी ने एक दिन पहले बुधवार को सीडीपीओ कार्यालय में आत्मदाह करने की कोशिश की थी। तब वहां मौजूद कर्मचारियों ने आंगनबाड़ी वर्कर को बचा लिया था। हालांकि इस मामले को अधिकारी और कर्मचारी 24 घंटे तक दबाए रहे।
आंगनबाड़ी वर्कर माया देवी के मुताबिक वह विभागीय उत्पीड़न से खासी परेशान हैं। बुधवार को दोपहर में वह बोतल में पेट्रोल लेकर सीडीपीओ कार्यालय गई थीं। इसका पता लगने पर कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उनके हाथ से जैसे-तैसे पेट्रोल भरी बोतल छीन ली थी। इस मामले को वहीं दबा दिया गया। हालांकि सीडीपीओ मूर्ति देवी ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना फोन पर जिला कार्यक्रम अधिकारी को दे दी थी।
आंगनबाड़ी वर्कर माया देवी ने बताया कि विभागीय अधिकारी प्रत्येक माह आधा पोषाहार अपने पास रोक लेते हैं। आधा पोषाहार बांटने के लिए दिया जाता है, जो कम पड़ जाता है। इससे उन्हें गांव में जलील होना पड़ता है। ग्रामीण आंगनबाड़ी वर्कर पर पोषाहार का गोलमाल करने का आरोप लगाते हैं। माया देवी का कहना है कि उन्होंने इस मामले की विभाग के उच्च अधिकारियों से कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे परेशान होकर उन्होंने आत्मदाह करने का निर्णय लिया।

रढै़ता की आंगनबाड़ी वर्कर द्वारा लगाए जा रहे आरोप सरासर गलत हैं। मेरा सभी आंगनबाड़ी वर्कर के साथ समान व्यवहार है। जब अन्य कोई आंगनबाड़ी वर्कर इस प्रकार का आरोप नहीं लगा रही हैं तो माया देवी द्वारा लगाए जा रहे आरोप स्वयं निष्प्रभावी हैं। माया देवी विभागीय काम सही ढंग से नहीं करती हैं। विभागीय स्तर से जब सख्ती की गई तो उन्होंने यह नाटक शुरू कर दिया। - मूर्ति देवी, सीडीपीओ बीसलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed