फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

खेत पर काम कर रहे युवक को मारी गोली

Wed, 07 Apr 2021 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत/ दियोरिया कलां। पुरानी रंजिश के चलते खेत पर काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला किया गया। पीछे से आकर तमंचे से फायर किया, गोली युवक की कमर में लगी। इसके बाद आरोपी भाग गए। घायल को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। पिता की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जसपुर निवासी 28 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र रामनाथ ने बताया कि वह मंगलवार सुबह साढ़े पांच बजे अपनी बहन पूनम और अनीता के साथ खेत पर गेहूं की कटाई करने गया था। वहां गांव के वीरेंद्र, रामसरन और भीम सिंह पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते पीछे से अचानक तमंचे से उस पर फायर कर दिया। गोली कमर में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी बहनों के शोर मचाने पर आसपास के खेतों पर मौजूद ग्रामीण जमा हुए तो आरोपी मौके से भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में यूपी 112 पुलिस गांव पहुंची। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के पिता रामनाथ ने बताया कि पिछले साल 15 दिसंबर को बेटे का आरोपियों से झगड़ा हो गया था। बेटे से मारपीट की गई थी। इसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी की रंजिश में हमला करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। मामले की जांच चल रही है। साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed