{"_id":"604bb61e8ebc3ec4ab1a6685","slug":"crime-pilibhit-news-bly440366934","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता किशोरी के न मिलने पर परिजन गुस्साए, आत्मदाह की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता किशोरी के न मिलने पर परिजन गुस्साए, आत्मदाह की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। फुसलाकर ले जाई गई सोलह वर्षीय किशोरी के पांच दिन बाद भी न मिलने पर परिवार वाले गुस्से में हैं। सुनगढ़ी पुलिस के संतोषजनक जवाब न देने पर परिवार वालों ने 24 घंटे में बेटी के न मिलने पर थाना गेट पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। थाने पहुंचे परिवार के गेट पर हंगामा करने के दौरान भीड़ जुट गई। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत किया।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को आठ मार्च को लापता हो गई थी। उसे पहले रिश्तेदारी में तलाश किया गया। फिर ग्रामीणों से जानकारी की गई। इसमें सामने आया कि नौगंवा पकड़िया का एक युवक बेटी को फुसलाकर ले गया है। दस मार्च को आरोपी के खिलाफ तहरीर सुनगढ़ी थाने में दी गई। पुलिस ने उस दिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार सुबह आठ बजे रिपोर्ट दर्ज की गई। दोपहर में परिवार साथ बेटी के बारे में जानकारी करने को थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया। बेटी को तलाशने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कुछ पुलिसकर्मियों से कार्रवाई को लेकर कहासुनी भी हुई। इस दौरान कहा कि अगर जल्द बेटी न मिली तो थाना गेट पर ही परिवार आत्मदाह करेगा। उधर, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। नामजद किया गया आरोपी भी पुलिस की हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। लापरवाही बरतने का आरोप गलत है।