{"_id":"602d0cb88ebc3ee93d714855","slug":"crime-pilibhit-news-bly4375168175","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, दो को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट का खुलासा, दो को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से हुई लूट की घटना भिकारीपुर के रहने वाले अपराधी फुरकान ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने लूटी गई नकदी, लैपटॉप समेत कई अन्य कागजात भी बरामद किए। एएसपी ने प्रेसवार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। फिर पकड़े गए दोनों लुटेरों को जेल भेज दिया है।
एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के बढ़ारा गांव निवासी ग्राहक सेवा केंद्र संचालक उमेंद्र पुत्र श्याम सुंदर से तीन फरवरी की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 25 हजार रुपये, लैपटॉप और कागजात रखा बैग लूट लिया था। अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दियोरियाकलां कोतवाल मनीराम सिंह टीम के साथ सुरागरसी में लगे थे। इस दौरान सुनगढ़ी क्षेत्र के भिकारीपुर गांव निवासी फुरकान पुत्र अब्दुल मजीद और उसके साथी दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया संजरपुर निवासी सबिया उर्फ अजय पुत्र नन्हेलाल का नाम प्रकाश में आया। दोनों अपराधियों की धरपकड़ को पुलिस टीम जुटी हुई थी। मंगलवार शाम दोनों को पुलिस ने भडैरा गांव के पास से धर दबोचा। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे और दो कारतूस भी मिले। फिर कोतवाली लाकर पूछताछ की गई, तो दोनों लूटपाट की घटना कबूल कर ली। आरोपियों की निशानदेही पर 9500 रुपये, लैपटॉप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक आईडी बरामद की गई। घटना में इस्तेमाल आरोपियों की बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। बाइक पर लिखा नंबर भी जांच में फर्जी निकला। एएसपी ने बताया कि असलहा बरामदगी और फर्जी नंबर प्लेट को लेकर भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों को जेल भेज दिया है। दोनों पर पूर्व में भी चोरी, आर्म्स एक्ट, लूट के मुकदमे हैं।