फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

असम हाईवे पर हादसे में बाइक सवार की मौत, सात घायल

Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
crime
गजरौला (पीलीभीत)। असम हाईवे पर गजरौला कस्बा के पास एक-एक कर चार वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया है। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कबूलपुर गांव निवासी 40 वर्षीय डोरीलाल पुत्र छेदालाल शनिवार को रिश्तेदार के घर गजरौला गए थे। उनके साथ पत्नी ममता देवी भी थीं। रात करीब नौ बजे दंपती बाइक से घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर गजरौला कस्बे में कटना पुल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, हादसे के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली से डीसीएम और सेंट्रों कार भी तेज रफ्तार होने के चलते आपस में टकरा गई। इसके बाद सेंट्रो कार सवार सितारगंज (उत्तराखंड) के निवासी नितिन मिश्र, जीवेंद्र मिश्रा, दीक्षा तिवारी, गिरीश तिवारी, यक्षवी तिवारी, कनिका तिवारी भी घायल हो गईं। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ जुट गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। करीब 20 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान भीड़ ने पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। हालांकि बाद में पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने डोरीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को भर्ती कर इलाज किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गजरौला जेपी सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। हादसे के पीछे तेज रफ्तार मुख्य वजह निकलकर आ रही है। पहले कौन सा वाहन टकराया, इसे लेकर अभी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। फिलहाल यह पता लगा है कि बाइक और ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर के बाद अचानक ब्रेक लेने के चक्कर में अन्य वाहन आपस में टकराए होंगे। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed