{"_id":"600db3878ebc3e30b80b3712","slug":"crime-pilibhit-news-bly4349559180","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे को गठित की गई दो टीमें, सात संदिग्ध हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासे को गठित की गई दो टीमें, सात संदिग्ध हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। साधु की हत्या के खुलासे को पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। पुलिस ने आने जाने वाले सात संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी साधु सोमपाल (60) की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई थी। उनका शव शनिवार सुबह मढ़ी परिसर में बनी झोपड़ी के अंदर मिला था। जहां वह अकेले रहते थे। झोपड़ी में सोमवार को बना हुआ मांस और शराब मिली थी। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि मढ़ी में कई लोग बैठकर नशा करते थे। आशंका है कि खाने पीने के दौरान आपस में झगड़ा हुआ था, जिसमें हत्या कर दी गई होगी। दियोरियाकलां प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों और ग्रामीणों से पूछताछ की गई है। मगर अभी तक कोई रंजिश या लेनदेन की जानकारी नहीं मिली। सीओ लल्लन सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे को दो टीमें लगाई गई हैं। सात संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिए गया है। पुलिस झाड़ फूंक के मामले को लेकर भी पड़ताल कर रही है।