{"_id":"5feb7c038ebc3e3ec95ff9dc","slug":"crime-pilibhit-news-bly4319172139","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता समेत नौ लोग दो-दो लाख से मुचलका पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता समेत नौ लोग दो-दो लाख से मुचलका पाबंद
विज्ञापन
पीलीभीत। नकटादाना चौराहा के पास बन रही कॉलोनी के रास्ते को लेकर दो पक्षों का विवाद सामने आने पर पुलिस प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्ती की है। दोनों पक्षों के कागजात देखे जा रहे हैं। इस मामले में भाजपा नेता समेत नौ लोगों को दो-दो लाख के मुचलके से पाबंद किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस से जमीन और विवाद से जुड़ी रिपोर्ट तलब की है।
टनकपुर हाईवे पर नकटादाना चौराहा के पास एक कॉलोनी बनाई जा रही है। कॉलोनी के रास्ते को लेकर एक सप्ताह पूर्व विवाद की स्थिति बन गई थी। कॉलोनाइजर जिस जगह को रास्ता बता रहा था वहीं दूसरे पक्ष ने इसे अपनी निजी संपत्ति करार दिया था। एक बैनामा का हवाला भी दिया था। इस पर जब निर्माण शुरू कराया गया तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। विवाद की सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। काम को रुकवा दिया गया था। दोनों पक्षों के कागजात देखने के बाद निर्णय लिया जाना है।
अब इस मामले में दोनों पक्षों के लोगों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिकंजा कसा है। एक पक्ष से भाजपा नेता मन्नू कश्यप, मुजाहिद खान, महेंद्र, अमरवीर, लालाराम और दूसरे पक्ष से आरिफ, इलियास, इम्तियाज, रामऔतार को दो-दो लाख रुपये से मुचलका पाबंद किया गया है। कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्ष मुचलका पाबंद किए गए हैं। मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी जाएगी। उधर, सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि विवाद की सूचना पर काम रोक दिया गया था। कागजात देखकर निर्णय लिया जाएगा। मुचलका पाबंद कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस से रिपोर्ट मांगी गई है।