फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नकली सोना गिरवी रखने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 27 Oct 2020 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:53 PM IST
विज्ञापन
crime
बीसलपुर। नकली सोना गिरवी रखकर ठगने वाली जालसाज महिला आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई। महिला दोबारा से दो तोला सोना गिरवीं रखने सराफ की दुकान पर आई थी। शक होने पर सर्राफ ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला हबीबुल्ला खां जनूबी निवासी शानू ने बताया कि स्टेशन रोड पर उसकी सर्राफ की दुकान है। 24 अक्तूबर को महिला उसके पास दो तोला सोना गिरवी रखने गई थी। महिला ने स्वयं को थाना बिलसंडा के गांव भैनपुरा का निवासी बताया था। 25 अक्तूबर को जब उसने सोने की जांच कराई तो पता चला कि सोना नकली है। सोमवार को फिर वही महिला उसकी दुकान पर दो तोला नकली सोना गिरवी रखने आई। तब सर्राफ ने तत्काल फोन करके पुलिस को बुला लिया और पूरा मामला खुल गया। पुलिस जालसाज महिला को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई और उससे पूछताछ की। पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद भी पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। कोतवाल सुनील शर्मा ने बताया कि एसआई लोकेश कुमार को जांच सौंपी गई हेै। जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed