फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नशीली दवा सुंघाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाया

Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने युवती को नशीली दवा सुंघाकर बेहोश करने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने युवती की अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर उसने वीडियो वायरल कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैै। कस्बे की एक युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दो माह पहले गांव के चौराहे पर स्थित न्यूरिया थाना क्षेत्र मडरिया गांव निवासी प्रेमपाल के जन सुविधा केंद्र पर वह छात्रवृति का ऑनलाइन आवेदन करने गई थी। उसने आवेदन में डालने के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद एक दिन उसकी बेटी दौलतपुर अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रही थी। तभी वह युवक बाइक से वहां पहुंच गया और उसने बरखेड़ा तक लिफ्ट देने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। उसने रास्ते में बेेटी को नशीली दवा सुंघा दी। नशा चढ़ने से वह बेहोश गई। तभी आरोपी उसे एक अपरिचित जगह पर ले गया। वहां उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। पिता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी बेटी की अपने मोबाइल से वीडियो भी बना ली। उसके बाद वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने लगा। 14 अक्तूूबर को आरोपी ने फोन पर उसकी बेटी को मिलने के लिए बुलाया। मगर, उसने जाने से मना कर दिया। तब आरोपी ने उसकी बेटी का वीडियो वायरल कर दिया। जब उसने विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed