फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

गैंगस्टर के आरोपियों के मकान की कोर्ट के आदेश पर कुर्की

Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। एक साल से फरार चल रहे गैंगस्टर के दो सगे भाइयों के हाजिर न होने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस-प्रशासन ने आरोपियों के मकान की कुर्की का नोटिस चस्पा कर उसे सील कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मची रही।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी राशिद कुरैशी और उसके भाई भूरा कुरैशी पर गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के मामले में विभिन्न थानों में दर्जन भर से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। पुलिस ने गोकशी के मामले में एक साल पहले दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके बाद से दोनों गो तस्कर फरार थे। पुलिस ने कई बार इनके घर दबिश दी, लेकिन इनका पता नहीं लगा। इस पर कोर्ट ने पहले एनवीडब्ल्यू वारंट जारी किए। इसमें 31 अगस्त तक इन्हें कोर्ट में हाजिर होने के आदेश दिया गया। गो तस्कर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को आरोपियों के मकान की कुर्की करने का आदेश दिया। बुधवार को एएसपी डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य, सदर तहसील की टीम के अलावा सीओ वीरेंद्र विक्रम, कोतवाली इंस्पेक्टर श्रीकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी अतर सिंह पुलिस बल के साथ आरोपियों के घर पहुंचे। अफसरों ने दोनों आरोपियों के मकान की कुर्की की सूचना को अनाउंस कराया। मकान की वीडियोग्राफी कराने के बाद कुर्की करते हुए मकान को सील कर दिया गया। एएसपी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मकान की कुर्की की गई है। उसके बाद नोटिस चस्पा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed