{"_id":"5f4406c78ebc3e4ada16ebb9","slug":"crime-pilibhit-news-bly4173564114","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती उद्गम के पास धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, आरोपी युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती उद्गम के पास धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़, आरोपी युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा। गोमती उद्गम स्थल पर बने धार्मिक स्थल पर एक युवक ने तोड़फोड़ कर दी। शोर सुनकर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह उस पर भी हमलावर हो गया। सूचना मिलने पर एसडीएम पुलिस के साथ पहुंचे और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आए। धार्मिक स्थल पर हुई घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने धर्मस्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी युवक को मानसिक मंदित बताया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
माधोटांडा थाना क्षेत्र में कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर गोमती उद्गम स्थल बना है। दो साल पहले तत्कालीन डीएम ने यहां जीर्णोद्धार कराया था। श्रद्धालु यहां रोजाना पूजा पाठ करने भी आते हैं। सोमवार सुबह पांच बजे एक युवक ने गोमती स्थल पर पहुंचकर यहां बने धर्मिक स्थल पर कुल्हाड़ी से तोड़फोड़ करना शुरू कर दी। एसडीएम रामस्वरूप के साथ ही इंस्पेक्टर शहरोज अनवर और एसएसआई सतीश चंद्र वाजपेयी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हिरासत में लिए गए आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम धनपाल पुत्र मोतीलाल बताया, जो इसी क्षेत्र के लौहरपुरी गांव का निवासी है। पुलिस ने होमगार्ड शिवकुमार से तहरीर लेकर आरोपी युवक के खिलाफ आईपीसी 307,295,427 धारा के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।
आरोपी बोला... पुराने धार्मिक स्थल की आस्था कम हुई तो किया ऐसा
आरोपी युवक ने पुलिस पूछताछ में बताया कि अब तक वर्षों पुराने धार्मिक स्थल पर भक्तों का आना-जाना था। दो साल पहले नए गोमती उद्गम स्थल का जीर्णोद्धार हो गया। इसके बाद भक्तों ने यहां पर आना कम कर दिया। इससे नाखुश होकर उसने तोड़फोड़ की है। पुलिस ने युवक को मानसिक मंदित बताया है।
विज्ञापन
धार्मिक स्थल पर तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी मानसिक मंदित लग रहा है। पूछताछ के बाद रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। धार्मिक स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। - शहरोज अनवर, इंस्पेक्टर, माधोटांडा