फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

रक्षाबंधन पर ससुराल गए लेखपाल, पीछे चोरों ने खंगाल दिया मकान

Thu, 06 Aug 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शहर में एक बार फिर चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाया। दो मकानों के ताले तोड़कर चोर भीतर घुसे और नकदी समेत हजारों का सामान समेट ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

घटना मोहल्ला मोहम्मद फारूख में हुई। कल्यानपुर (कानपुर) निवासी बुद्धप्रकाश और उनकी पत्नी मोनिका लेखपाल हैं। साल 2016 से पति की तैनाती पूरनपुर और पत्नी की सदर तहसील में है। दोनों किराए के मकान में रहते हैं। रक्षाबंधन के दिन मकान में ताला लगाकर बुद्धप्रकाश पत्नी संग अपने ससुराल बरेली गए थे। इस बीच मुख्य गेट पर लगा ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए। इसके बाद कमरे में पहुंचकर सामान खंगाला। यहां से चोर ढाई हजार रुपये, दो जोड़ी पायल, कुंडल, बिछुए आदि हजारों का सामान ले गए। यहां से 100 मीटर दूर रहने वाले प्रमोद शर्मा के मकान में भी मेनगेट पर लगा ताला तोड़कर चोर अलमारी में रखे 23 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वह भी रक्षाबंधन पर पत्नी राजेश्वरी संग ससुराल सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज गए थे। मंगलवार शाम वापस आने पर दोनों परिवारों को घटना का पता लगा। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल की ओर से मौखिक सूचना दी गई थी। मगर कोई सामान चोरी न होने की बात कहकर तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed