फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

कोतवाली से सौ मीटर दूर चोरों ने एटीएम का पैनल उखाड़ा, पुलिस बेखबर

Mon, 15 Jun 2020 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। गश्त में बरती जा रही लापरवाही का फायदा उठाकर चोरों ने अब एटीएम को निशाना बनाया। कोतवाली से महज सौ मीटर दूर मुख्य मार्ग पर लगे एटीएम का पैनल चोरों ने रविवार देर रात उखाड़ दिया। हालांकि कैश बॉक्स को तोड़ने में चोरों को सफलता नहीं मिली। बरेली से आए कंपनी के जोनल मैनेजर की तहरीर पर चोरी की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

‘इंडिया-1’ एटीएम कंपनी के जनपद में 16 एटीएम लगे हैं। इसकी फ्रेंचाइजी मोहल्ला इनायतगंज के निवासी मयंक जायसवाल पर है। वह ही इनका रखरखाव करते हैं। एक एटीएम कोतवाली से महज सौ मीटर दूर मेन रोड पर लोटन महाराज चौराहा के पास है। चोरों ने रविवार रात इस एटीएम को निशाने पर ले लिया। परिसर में पहुंचकर चोरों ने एटीएम के सामने की तरफ का पैनल उखाड़ दिया, मगर कैश बॉक्स तोड़ने में सफल नहीं हो सके। इससे बड़ी घटना टल गई। सोमवार सुबह एटीएम के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त मिलने पर शोर मचा तो पुलिस को इसकी भनक लगी। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौका मुआयना करने पहुंची। कंपनी के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। दोपहर में सीओ सिटी प्रवीण मलिक ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। बरेली से कंपनी के जोनल मैनेजर अमित मिश्रा भी आ गए। सीओ से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि कैश समेत अन्य मशीनरी पूरी तरह से सुरक्षित है। सीओ सिटी ने बताया कि एटीएम कंपनी के जोनल मैनेजर से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराई जा रही है। कोतवाल समेत पूरी पुलिस टीम को सुरागरसी में लगाया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज के सहारे खुलासे तक पहुंचने की तैयारी
एटीएम बूथ में सीसीटीवी कैमरा लगा है। ऐसे में चोरी की कोशिश करने वाले की तस्वीर इसमें कैद हुई होगी। उसी की मदद से खुलासे तक पहुंचने की कोशिश है। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों से जल्द फुटेज मुहैया करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के प्रयास को निचले स्तर पर पुलिस मान रही गुडवर्क
15 दिन पहले ही लखनऊ और बरेली रेंज के अधिकारियों ने अलर्ट जारी कर बैंक और एटीएम की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए थे। इस पर सभी थानाध्यक्षों को गश्त बढ़ाने के लिए निर्देशित भी किया गया, मगर इसका असर धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। कोरोना के नाम पर पुलिस गश्त में लापरवाही बरत रही है। कुछ दिन पहले ही बिलसंडा में बैंक में नकब लगाकर चोरी की गई थी। इसके बाद अब शहर में कोतवाली के नजदीक एटीएम को निशाना बनाया गया। इस घटना से सबक लेने के बजाए निचले स्तर पर पुलिसकर्मी कैश चोरी न हो पाने को ही गुडवर्क मानकर रह गए।

एटीएम में चोरी की कोशिश का मामला संज्ञान में आया है। सीओ सिटी को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed