{"_id":"5e5eaee48ebc3eeb2748bae3","slug":"crime-pilibhit-news-bly398284478","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्त लगाकर मुर्गों को लड़वा रहे छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्त लगाकर मुर्गों को लड़वा रहे छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर। शर्त लगाकर मुर्गों की लड़ाई करा रहे छह लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए आरोपियों का चालान कर दिया गया।
कोतवाली की चुर्रासकतपुर चौकी प्रभारी अभय पांडेय को सोमवार देर शाम सूचना मिली कि भैंसटा जलालपुर गांव में कुछ लोग शर्त लगाकर मुर्गों की लड़ाई करा रहे हैं। जुएं की इस सूचना पर पुलिस ने गांव में दबिश दी। पुलिस के पहुंचते ही मुर्गों को लड़वा रहे लोग भागने लगे। पीछा कर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया। मौके पर मिले मुर्गे ग्रामीणों को बांट दिए गए। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मोहल्ला ग्यासपुर निवासी जुम्मा असलम, थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव कटइया निवासी रईस शाह, बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी रामेश्वर दयाल, थाना भोजीपुर के कस्बा धौराटांडा निवासी अफजल, फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा कस्बा निवासी शाहिद और थाना क्योलडिय़ा क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर निवासी कयूम की गिरफ्तारी की गई थी। जुआं अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मंगलवार को सभी का चालान कर दिया गया। मौके से 14000 रुपये भी बरामद किए गए हैं। संवाद