फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

युवती से दुष्कर्म और उसे छत से फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Sep 2019 06:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। कोतवाली पुलिस ने युवती को बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करने और गांववालों के आने पर उसे छत से फेंकने के मुख्य आरोपी को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है। घटना को लेकर गांव में तनाव अब भी बरकरार है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती 19 सितंबर की शाम परचूनी की दुकान से चीनी लेने जा रही थी, तभी एक अंधेरी गली में गांव के ही रिजवान ने उसको अगवा कर लिया था. उसने उसे अपने घर ले जाकर छत पर बने कमरे में बंधक बना लिया। वहां रिजवान का दोस्त मुन्ना पहले से मौजूद था। रिजवान ने तमंचा दिखाकर युवती से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। गांव के लोग जब रिजवान के घर के बाहर जमा हुए तो उसने युवती को छत से फेंक दिया और अपने दोस्त के साथ भाग गया। पुलिस ने युवती का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराया है। शनिवार को पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। सीओ प्रवीण मलिक ने भी रिजवान से पूछताछ की। हालांकि पुलिस अभी रिजवान की गिरफ्तारी को नकार रही है। इस बाबत पूछने पर प्रभारी कोतवाल इख्त्यिार हुसैन ने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश में लगातार छापा मारना जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से युवती के घर के बाहर पुलिस शुक्रवार की रात गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed