{"_id":"5d729f5c8ebc3e93b03959c9","slug":"crime-pilibhit-news-bly3750850148","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल पुलिस का हजारा में छापा, आरोपी नौकरानी फरार, घर से 16 लाख बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल पुलिस का हजारा में छापा, आरोपी नौकरानी फरार, घर से 16 लाख बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वहां एक डॉक्टर के घर नौकरी के दौरान 22 लाख रुपये उड़ाने वाली हजारा की युवती को पकड़ने के लिए यहां उसके घर दबिश दी। हजारा थाना पुलिस भी साथ रही, लेकिन युवती हाथ नहीं आई। पुलिस को तलाशी में घर से 16 लाख रुपये मिले। टीम ने रुपये कब्जे में ले लिए हैं।
हजारा थाना क्षेत्र के भूमिदान गांव निवासी प्रियंका पुत्री मलकीत सिंह दो साल पहले नौकरी के लिए हिमाचल प्रदेश गई थी। वहां जिला सोलन के बद्दी इलाके में डॉक्टर नरेंद्र पाल के घर पर वह काम करने लगी। पुलिस के मुताबिक बीते दिनों डॉक्टर ने अपना एक मकान 15 लाख में बेचा था। इसकी रकम घर पर रखी थी। इसके अलावा सात लाख रुपये और भी थे। दस दिन पूर्व नौकरानी प्रियंका 22 लाख रुपये लेकर भाग आई। थाना बद्दी में प्रियंका के खिलाफ धारा 406 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई। वहां की पुलिस सर्विलांस से सुरागरसी करते हुए हजारा पहुंची। यहां आने के बाद हजारा पुलिस से संपर्क किया। जानकारी जुटाने के बाद हजारा पुलिस के साथ आरोपी युवती के घर गुरुवार को दबिश दी गई। युवती तो नहीं मिली लेकिन पुलिस ने घर से 16 लाख रुपये बरामद कर लिए। बताया जाता है कि पुलिस ने जब छापा मारा वहां केवल परिवार वाले थे। उन्होंने बताया कि एक दिन प्रियंका आई थी फिर चली गई। उन्हें रुपयों के बारे में भी जानकारी नहीं है।
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के बद्दी थाने की पुलिस आई थी। मामला अमानत में खयानत का था। हजारा थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , एसएसआई सुरेश पाल सिंह की टीम के साथ गिरफ्तारी को दबिश दी गई थी। जिसमें 16 लाख रुपये बरामद हुए है। आरोपी युवती भागने में सफल रही। चूंकि मामला हिमाचल प्रदेश का है इसलिए अग्रिम कार्रवाई हिमाचल पुलिस ही करेगी।