{"_id":"5d6d5cf88ebc3e93d0283760","slug":"crime-pilibhit-news-bly3745858107","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहनिया मेले में छापा मारकर बंद कराई डांस पार्टी, तीन कलाकार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहनिया मेले में छापा मारकर बंद कराई डांस पार्टी, तीन कलाकार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव रोहनिया के जन्माष्टमी मेले में दो दिन तक तो ठीक था क्योंकि धार्मिक और अन्य गीतों पर कलाकार नृत्य प्रस्तुत कर रहे थे लेकिन जब तीसरे दिन ‘सइयां..’जैसे अश्लील गानों पर ठुमके लगे तो साहब गुस्सा गए और रविवार रात पुलिस ने डांस पार्टी बंद करा दी। पुलिस का कहना था कि डांस पार्टी अवैध रूप से चल रही थी। पुलिस ने डांस पार्टी की दो महिला और एक पुरुष कलाकार को भी गिरफ्तार भी कर लिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहनिया में 30 अगस्त से जन्माष्टमी मेला चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मेले में अवैध रूप से डांस पार्टी भी चल रही थी। कोतवाली पुलिस ने शिकायत मिलने पर रविवार रात लगभग 11 बजे मेले में छापा मारकर डांस पार्टी बंद करा दी। साथ ही दो महिला और एक पुरुष कलाकार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महिला कलाकार अशोभनीय नृत्य करते हुए दर्शकों की ओर अश्लील इशारे कर रहीं थीं। पुलिस के छापा मारते ही मेले में अफरातफरी मच गई। कोतवाल हरीशंकर वर्मा ने बताया कि हलका दरोगा अनुज शर्मा की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसमें तीन लोगों को नामजद किया गया है। तीनों आरोपी शाहजहांपुर के थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मिरगापुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कलाकारों का चालान कर दिया है।
अंतिम दिन कार्रवाई, कहीं खेल तो नहीं
तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेले का रविवार को ही समापन था। उसके अंतिम दिन पुलिस की ओर से कार्रवाई किया जाना सवाल खड़े कर गया है। दो दिन से पुलिस रोज मेले में जा रही थी, लेकिन अब तक इसको बंद नहीं कराया गया। ऐसा भी नहीं हो सकता कि पुलिस को इसकी जानकारी न लग सकी हो।
विज्ञापन
प्रधान बोले- हर साल लगती है डांस पार्टी
गांव में जन्माष्टमी मेला कई दशकों से लगता आ रहा है। इसमें हर बार की तरह इस बार भी डांस पार्टी लगाई गई थी। किसी से कुछ छिपाया नहीं गया। परमीशन के दौरान भी बताया गया था कि परंपरागत तरीके से मेला आयोजित होगा। किसी ने भी डांस पार्टी न लगाने की बात हमसे नहीं कही थी।
- जंग बहादुर वर्मा, प्रधान /मेला कमेटी अध्यक्ष
सीओ बोले- अंतिम दिन हुई गड़बड़ी
हमारी पुलिस मेले के आयोजन के बाद से लगातार जा रही थी। पहले दो दिन कलाकार डांस कर रहे थे लेकिन किसी तरह की अशोभनीय नृत्य या फिर अश्लील इशारे नहीं हो रहे थे। मेले के अंतिम दिन अधिक कमाई करने के चक्कर में ऐसा किया गया, जिस पर सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई कर दी गई।
- प्रवीण मलिक, सीओ