फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

हर तरफ बच्चा चोर का शोर, प्रशासन बेबस

Tue, 03 Sep 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। शासन-प्रशासन की सख्ती और लोगों को जागरूक करने के लिए की जा रही कवायद के बावजूद बच्चा चोर का शोर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस अधिकारी इसे लेकर मातहतों को अलर्ट कर रहे हैं, लेकिन अफवाहों के आगे प्रशासन बेबस दिखाई दे रहा है। जिले भर में हर तरफ बच्चा चोर के नाम पर कभी मानसिक मंदित तो कभी नशेड़ी भीड़ का शिकार हो रहे हैं। रविवार रात से लेकर सोमवार दोपहर तक सदर कोतवाली, न्यूरिया और बिलसंडा क्षेत्र में चार घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो मामलों में पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


केस एक:
कबाड़ बीनने वाले को पीटा, तीन पर रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा में रविवार रात बच्चा चोर का शोर ऐसा मचा कि कबाड़ बीनने वाले युवक को दबोचकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो मामला अफवाह निकला। पुलिस संदिग्ध के साथ-साथ मारपीट करने वाले दो युवकों को भी पकड़ लाई। पीछे से मोहल्ले के काफी लोग जमा हो गए। व्यापारी नेता भी पहुंच गए। अफवाह फैलाकर मारपीट करने वालों छुड़वाने के लिए साठगांठ शुरू कर दी। पुलिस भी व्यापारी नेताओं के कहे अनुसार चलने लगी। हालांकि बाद में मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो कार्रवाई हो सकी। पीड़ित मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी मोहम्मद जाकिर की ओर से विवेक अग्रवाल, नमित अग्रवाल और कपिल अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन


केस दो:
न्यूरिया रेलवे स्टेशन के पास महिला को पकड़कर पीटा
रविवार रात को ही न्यूरिया कस्बे में रेलवे स्टेशन के पास बच्चा चोर के शोर में भीड़ ने एक महिला की पिटाई कर दी। पता लगते ही काफी लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जानकारी की गई तो यहां भी महज अफवाह निकली। महिला स्टेशन के पास की रहने वाली निकली। उसको पुलिस ने छुड़वाया और भीड़ को दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस तीन:
अपहरण का मचा शोर, तलाशा तो बच्चा स्कूल में पढ़ता मिला
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के वसंतापुर गांव का रहने वाला 16 वर्षीय किशोर कल्यानपुर के स्कूल में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद ही उसको बच्चा चोर गैंग द्वारा एक वैन में डालकर ले जाने का शोर मच गया। पूरे गांव में खलबली मच गई। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर इंस्पेक्टर बिरजाराम टीम के साथ तलाश में जुट गए। बाद में पुलिस ने स्कूल जाकर देखा तो अगवा बताया जा रहा किशोर क्लास में पढ़ता मिला। एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ सदर योगेंद्र कुमार न्यूरिया पहुंचे और जानकारी जुटाई। सीओ सदर ने बताया कि वसंतापुर निवासी प्रेमप्रकाश, हरिशंकर, सैजनिया निवासी विशाल, हरकिशनापुर के देवदत्त के खिलाफ धारा 505 के तहत एफआईआर दर्ज की है। अफवाह फैलाने वालों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।

केस चार:
महिलाओं के वेश में आकर स्कूल वाहन चालक पर किया ब्लेड से हमला
करेली (बिलसंडा)। थाना क्षेत्र के करेली गांव निवासी अतुल (19) पुत्र रमेश चंद्र ने बताया कि वह पुवायां (शाहजहांपुर) के एक प्राइवेट स्कूल का वाहन चलाता है। आरोप है कि बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए रोज की तरह सोमवार सुबह वाहन लेकर निकला तो सकरिया मोड़ के पास पहुंचते ही महिलाओं की वेशभूषा में दो लोगों ने उसे रोक लिया। इसके बाद ब्लेड से हमला कर दिया। इसमें उसके सीने पर चोट आई है। एक आरोपी चाकू लेने के लिए गया तो वह दूसरे को धक्का देकर भाग निकला। पीड़ित ने दोनों हमलावरों के बच्चा चोर होने का अंदेशा जताया है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि फिलहाल एनसीआर दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस को भी बताई जा रही कहानी पर भरोसा नहीं है।


बच्चा चोर को लेकर अफवाह फैलाई जा रही है। पब्लिक को इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। लोग सूझबूझ से काम लें। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को भी इसे लेकर अलर्ट किया गया है।
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed