{"_id":"5d6d5c3f8ebc3e017a20fa66","slug":"crime-pilibhit-news-bly3745617192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला मदीनाशाह निवासी चांद बी की तहरीर पर उसके पति नकटिया कैंट (बरेली) निवासी इजहार, ससुर अशफाक, सास नूरूल शफा, देवर नोमान, ननद आसिया और शादिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़ित चांद बी ने बताया कि उसकी शादी 31 अगस्त 2018 को इजहार से हुई थी। कुछ दिन बाद से दस लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। उसके असमर्थता जताने पर ससुराल वाले मारपीट करने लगे। अधिक परेशान करने पर उसके मायके वालों ने रिश्तेदारों से उधार लेकर पांच लाख रुपये दे दिए। बकाया पांच लाख न मिलने पर उसे फिर प्रताड़ित किया जाने लगा। 24 अगस्त 2019 को पीड़िता के माता-पिता उसकी ससुराल आए। तभी ससुराल वालों ने मारपीट की और उसके नाक-कान काट लिए थे। इसकी रिपोर्ट बरेली में दर्ज कराई गई थी। इस घटना के बाद से पीड़िता अपने मायके में रहने लगी। आरोप है कि 27 अगस्त को मायके में उसके साथ ससुराल वालों ने मारपीट की। आसपास के लोगों के जमा होने पर आरोपी धमकी देकर भाग गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।