फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

जेई से अभद्रता करने वाला कर्मचारी निलंबित, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 16 Aug 2019 10:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 10:11 PM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा/ पीलीभीत। अवैध वसूली की शिकायत पर जांच को पहुंचे बिजली विभाग के जेई साबिर खान से अभद्रता करने वाले कर्मचारी (कुली) को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया गया। साथ आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बुधवार को अमखेड़ा लखनऊ गांव में कुछ लोग बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से पांच-पांच सौ रुपये वसूल रहे थे। इसकी शिकायत लिने पर एसडीओ बीसलपुर आनंद बाबू मामले की जांच को जेई साबिर खान को टीम के साथ मौके पर भेजा था। टीम ने तीन लोगों को पकड़ भी लिया था। आरोप है कि इसी बीच वहां पहुंचे कर्मचारी (कुली) अशोक कुमार यादव ने जेई ने पकड़े लोगों को जबरन छुड़वा लिया। इसका विरोध करने पर जेई से मारपीट की थी। इंस्पेक्टर बरखेड़ा बृज किशोर मिश्र ने बताया कि जेई की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, अधिशासी अभियंता असीम कुमार ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान वह बीसलपुर उपखंड अधिकारी के कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed