{"_id":"5d431ab18ebc3e6ce64e48fd","slug":"crime-pilibhit-news-bly370784844","type":"story","status":"publish","title_hn":"..तो थानों पर नहीं हो रही विवाहिताओं की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..तो थानों पर नहीं हो रही विवाहिताओं की सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ससुराल में विवाहिताओं को दहेज और अन्य कारणों से प्रताड़ित करने के अलग-अलग चार मामलों में तहरीर मिलने पर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है। तीन मामलों की रिपोर्ट सदर कोतवाली, तो एक में बरखेड़ा पुलिस ने कार्रवाई की है। खास बात यह है कि अधिकारी भले ही थाना पुलिस को महिला संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई का पाठ पढ़ाएं, लेकिन पीड़िताओं को कानूनी कार्रवाई के लिए अफसरों तक जाना पड़ा, तब जाकर सुनवाई हो सकी।
केस एक : डीआईजी के आदेश पर हुई रिपोर्ट
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव निवासी सुनीता पुत्री उमाचरन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 22 मई 2015 को क्योलड़िया (बरेली) के गांव वैवाही निवासी रामकिशन से हुई थी। आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये और बरेली में सौ गज का प्लाट की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने कुछ माह पूर्व मारपीट की। फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की गई। आसपास के लोगों की मदद से पीड़ित ने खुद को बचाया। डीआईजी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पति रामकिशन, सास रामवती, ननद राधा देवी, मुन्नी देवी, माया देवी, देवर रामरतन और कृष्णपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
केस दो: एसपी के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई
शहर के मोहल्ला देशनगर निवासी श्वेता सोनकर की ओर से कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर बिथरी चैनपुर (बरेली) के ग्राम खजुरिया निवासी पति सोनू, उसके भाई धर्मवीर, ससुर ओमकार, सास विमला देवी और लता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। महिला का आरोप है कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। आरोप है कि पति ने उसको तलाक दिए बिना उसकी एक नाबालिग रिश्तेदार को फुसलाकर दूसरी शादी कर ली। बाद में उसको भी घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
केस तीन: सीओ के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई
मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी आरती की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सीओ सिटी के निर्देश पर पति सितारगंज (उत्तराखंड) के सिडकुल पहाड़िया कॉलोनी निवासी सीताराम, देवर कैलाश, ननद रेनू, ललिता और रामकली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने बताया कि उसकी शादी दस जुलाई 2016 को हुई है। आरोप है कि दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया।
केस तीन: पति के खिलाफ लिखाई विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट
मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी शाहिदा बेगम ने कोतवाली में पति रियाजुद्दीन उर्फ पप्पू के खिलाफ जानलेवा हमले, घरेलू हिंसा , मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि शादी के 23 साल बाद अब पति किसी अन्य महिला को ले आया है। अब उस पर उससे दोस्ती करने का दबाव बना रहा है। ऐसा करने से मना किया तो 30 जु़लाई की रात पति ने धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। बचाने आए बच्चों को भी रिवाल्वर दिखाकर मारने की धमकी दी। यूपी 100 पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग गया।
दंपती के बीच अनबन के मामलों में पहले ये प्रयास रहता है कि सुलह समझौते के आधार पर गृहस्थी को टूटने से बचाया जा सके। परिवार परामर्श केंद्र में इसको लेकर सुनवाई होती है। शिकायतकर्ता की मांग पर सीधे रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाती है। थाना पुलिस को कार्रवाई को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।
- रोहित मिश्र, एएसपी