{"_id":"69556acac52457236a0b75ee","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-150928-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: घर में आग लगने से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: घर में आग लगने से नकदी समेत हजारों रुपये का सामान जला
Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
घुंघचाई। गांव जितौरिया टांडा निवासी हरिबाबू के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से नकदी सहित हजारों का सामान जल गया। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
गांव जितौरिया टांडा निवासी हरिबाबू एक छोटे से कमरे में अपने भाई के साथ रहकर गुजर-बसर करता है। बुधवार को वह काम से बाहर गया था। उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में घर में आग लग गई। शोर-शराबा पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग से कपड़े, बिस्तर, चारपाई, अनाज, साइकिल और 20 हजार रुपये की नकदी जल गई। पीड़ित ने मुआवजा दिलाने के लिए सूचना तहसील प्रशासन को दी है। संवाद