{"_id":"69371668b5025bc94e02871d","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149490-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सराफा व्यापारी को हड़काने पर दरोगा के खिलाफ जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सराफा व्यापारी को हड़काने पर दरोगा के खिलाफ जताया रोष
Mon, 08 Dec 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर में व्यापारियों की बैठक को संबोधित करते प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी-संवाद
- फोटो : मेडिकल कॉलेज में जेट्रोफा का फल खाकर भर्ती शिवा
पूरनपुर। गिरवी गांठ वापस न करने की शिकायत पर सराफा व्यापारी को हड़काने का आरोप दरोगा पर लगा है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और सराफा व्यापारियों की बैठक में लोगों ने आरोपी दरोगा के प्रति रोष जताया। साथ ही गिरवी, गांठ का काम न करने का निर्णय लिया।
सराफा व्यापारी राजकुमार खंडेलवाल के प्रतिष्ठान में हुई बैठक में दरोगा पर सराफा व्यापारी को हड़काने का आरोप लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। सराफा संघ के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि लोगों की जरूरत पर व्यापारी गिरवी गांठ का काम करते हैं। एक सराफा व्यापारी के पास वर्षों पहले एक व्यक्ति ने अपनी गांठ रखकर रकम ली थी। कई साल तक गिरवी के न छुड़ाने पर सराफा व्यापारी ने कई बार फोन कर गांठ छुड़वाने को कहा। न छुड़ाने की बात कहने पर व्यापारी ने गांठ को गला दिया। सोने मेंं आए उछाल पर ग्राहक ने गिरवी गांठ वापस न देने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर कर दी। जांच को पुलिस के बुलाने पर व्यापारी ने कोतवाली पहुंचकर पूरी जानकारी दरोगा को दी।
आरोप है कि कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने सराफा व्यापारी को प्राथमिकी कराने की धमकी देकर हड़काया। रविवार शाम को सराफा व्यापारियों की बैठक में घटना पर रोष व्यक्त किया। बैठक के बाद सराफा व्यापारियों ने पूरे मामले की जानकारी प्रांतीय व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी को दी। साथ ही बाजार बंद करने की चेतावनी दी। सोमवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, सराफा व्यापारियों की बैठक में व्यापारी नेताओं के अलावा विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, कोतवाल पवन कुमार पांडेय भी शामिल हुए। व्यापारियों ने इसकी शिकायत विधायक से की। विधायक ने व्यापारी से अभद्रता पर नाराजगी जताई। साथ ही कोतवाल को मामले को दिखवाने को कहा। प्रांतीय व्यापारी नेता गुलाटी का कहना था कि व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं होगा। अगर सराफा व्यापारी से संबंधित कोई मामला हो, तब इसकी जानकारी पहले सराफा संघ के अध्यक्ष और व्यापारी नेताओं को दी जाए। सराफा व्यापारियों ने घटना के बाद गिरवी, गांठ का काम न करने की घोषणा की।
विज्ञापन
जाम, अतिक्रमण को लेकर होगी बैठक, व्यापारी करेंगे सहयोग
पूरनपुर। व्यापारियों की बैठक में एसआईआर के शत प्रतिशत प्रपत्र भरवाकर जमा करने में सहयोग का आश्वासन दिया। जाम, अतिक्रमण पर हुई चर्चा में तय हुआ कि एसआईआर का कार्य निपटने के बाद 11 दिसंबर को अफसरों और व्यापारियों की बैठक होगी। बैठक में जाम और अतिक्रमण से निपटने के लिए रणनीति तय की जाएगी। व्यापारी नेता बाजार में घूमकर व्यापारियों से अतिक्रमण हटाने की अपील करेंगे। बैठक की अध्यक्षता नगराध्यक्ष हाजी मोहम्मद जाहिद खां ने की। इसमें अशोक खंडेलवाल राजू खंडेलवाल, आशीष रस्तोगी, मोहम्मद उमर खां, रितेश गुप्ता पारू, दीपक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
सराफा व्यापारी की दुकान से चोरी हुई चेन का मामला उठा
पूरनपुर। बैठक में सराफा व्यापारी सुमित गुप्ता की दुकान से मंगलवार को हुई सोने की चेन चोरी का मामला भी उठा। व्यापारियों ने शीघ्र खुलासा करने की मांग की। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने घटना करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस के जुटने की जानकारी दी।