{"_id":"69541b36af7975398504dda9","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-150882-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सभासदों ने वार्डों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों में गड़बड़ी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सभासदों ने वार्डों में लगने वाली स्ट्रीट लाइटों में गड़बड़ी का लगाया आरोप
Wed, 31 Dec 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नगर पालिका के 10 सभासदों ने मंगलवार को डीएम ज्ञानेंद्र सिंह से मुलाकात कर वार्डों मेंं करीब तीन करोड़ से होने वाले स्ट्रीट लाइट के कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया। साथ ही पूर्व में सभासद को न्यायालय की ओर से सजा सुनाए जाने वाले मामले में सदस्यता निरस्त करने की मांग की।
सभासदों ने उनके वार्डों को दी जाने वाली 10 स्ट्रीट लाइटों के बल्ब पर सवाल उठाए। सभासदों ने डीएम से कहा कि वार्डों का अंधेरा दूर करने के लिए नगर पालिका ने तीन करोड़ की स्वीकृति दी है, जबकि लाइटें सिर्फ दस दी जा रही हैं। ऐसे में लाइटों का इतना बड़ा भुगतान किस मद में किया जा रहा है। सभासदों ने वार्ड-दो के सभासद राशिद को पूर्व में न्यायालय की ओर से सजा सुनाने की जानकारी दी। उनकी सदस्यता समाप्त न कर संरक्षण देने का आरोप लगाया। डीएम ने ईओ संजीव कुमार को मौके पर बुलाकर सभासदों की शिकायतों के बिंदुवार निस्तारण के निर्देश दिए। शिकायत करने वालों में सभासद विपिन त्यागी, पुष्पा उपाध्याय, रत्ना शुक्ला, शिखा वर्मा आदि शामिल रहे।