फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: फोटो वायरल करने का विरोध करने पर रंगदारी मांगी

Wed, 07 Jan 2026 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
पीलीभीत। सोशल मीडिया पर बहन के फोटो डालने का विरोध करने पर युवक को धमकाया गया। आरोपी युवक ने तमंचा निकालकर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और मना करने पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। किसी तरह पीड़ित युवक ने अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर सुनगढ़ी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गजरौला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने थाना सुनगढ़ी में तहरीर देकर बताया कि 20 दिसंबर की सुबह करीब आठ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी दानिश खां उसे ईदगाह चौराहे से टाइगर तिराहे की ओर जाने वाले मार्ग पर मिला। पीड़ित ने आरोपी से उसकी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर डालने का विरोध किया। आरोप है कि दानिश ने तमंचा निकाल लिया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए एक लाख रुपये की मांग की। जब इनकार किया तो फायर कर दिया। दहशत में आकर पीड़ित सड़क पर गिर पड़ा और बाल-बाल बच गया। आरोपी धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित घर पहुंचा और जानकारी परिजनों को दी। दहशत के चलते शिकायत नहीं की। मंगलवार को थाना सुनगढ़ी पहुंचकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही धरपकड़ की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed