{"_id":"6956b5685dcfd1457e0e120b","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-150971-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप, युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुरानी रंजिश में मारपीट करने का आरोप, युवक घायल
Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। घर पहुंचे रिश्तेदारों पर पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी और मारपीट करने का आरोप लगा है। फुंकनी से हमला करने से गांव पौटा डाम निवासी चरनजीत घायल हो गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा डाम निवासी चरनजीत सिंह ने थाना अमरिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 30 दिसंबर को बरेली जनपद के हिमकरा गांव निवासी जावित्री देवी अपने पति चंद्रपाल के साथ उसकी ताई पुन्नो देवी के घर मेहमानी में आई थीं। आरोप है कि घर पहुंचने पर जावित्री देवी का उसकी भाभी राखी देवी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उसने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन जावित्री देवी और उसके पति नहीं माने। आरोप है कि दोनों ने गालीगलौज करते हुए उस पर लोहे की फुंकनी से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को लेकर थाने पहुंचे। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।