फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप, विरोध पर पीटा

Sun, 28 Dec 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Dec 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
पीलीभीत। शहर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। पति पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने, विरोध करने पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज रोड निवासी सरिता देवी ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मूल रूप से बरेली के थाना क्योलड़िया के ग्राम नकटिया की रहने वाली है और वर्तमान में अपने पिता के अलीगंज रोड स्थित मकान में रह रही है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी रवि प्रकाश से हुई थी और उनके दो पुत्रियां भी हैं। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व पति ने बिना तलाक लिए ही दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर जब वह अपने पति के घर गई, तो वह घर पर नहीं मिला। इसके बाद 17 अक्तूबर 2025 को पति उसके मायके पहुंचा और गालीगलौज करते हुए उसकी पिटाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed