{"_id":"694c37c2d22b8af0f20c43f6","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-150473-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकाला
Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। विवाहिता के ससुरालियों ने उसके भाई को फोन कर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकालने की धमकी दी। विवाहिता के माता-पिता, भाई के ससुराल पहुंचने पर गालीगलौज किया। जेवरात छीनकर युवती को घर से निकाल दिया। हजारा पुलिस ने युवती के पिता की ओर से उसके पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हजारा थाना के गांव नानक नगरी बैल्हा निवासी हरभजन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री मंजीत कौर की शादी दो साल पहले गुरमेज सिंह से की थी। शादी के बाद से दामाद, पुत्री की सास, ननद, जेठ, जेठानी उसकी पुत्री की पिटाई करते थे। इसकी शिकायत उसने कंबोजनगर पुलिस चौकी में की। प्रधान आदि ने आठ मार्च 2024, तीन नवंबर 2024 को पंचायत में सुलह कराई। 20 दिसंबर 2025 को गुरमेज सिंह ने उसके पुत्र वलजिंदर सिंह को फोन कर दहेज की मांंग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकालने की जानकारी दी। पत्नी कुलवंत कौर, पुत्र बलविंदर सिंह, अमरजीत सिंह के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचने पर उन लोगों को गालियां दी गईं। जेवरात छीनकर पुत्री को घर से निकाल दिया। हजारा पुलिस ने गांव बमनपुर भागीरथ निवासी गुरमेज सिंह, सास प्रेमकौर, ननद कौशल्या, जेठ पोला सिंह, जेेठानी जसवीर कौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।