{"_id":"692740d547c22573bb0eb96e","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-148785-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाघ ने किया बछड़े का शिकार, अधखाया शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाघ ने किया बछड़े का शिकार, अधखाया शव मिला
Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। गांव जटपुरा के समीप रणजीत सिंह के गन्ने के खेत में बाघ ने छुट्टा पशु (बछड़े) को मार डाला। घटना की सूचना पर बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई है। खेत के समीप दो कैमरे लगाए। तस्वीर कैद होने पर यह पता लगाया जा सके कि बाघ किस क्षेत्र का है। बाघ की चहलकदमी से आसपास के लोग दहशत में है।
हरीपुर रेंज से गांव जटपुरा करीब एक किलोमीटर की दूरी पर है। अक्सर वन्यजीव गांव जटपुरा की आबादी तक चहलकदमी करते हैं। मंगलवार रात जंगल से निकले बाघ ने गांव के समीप रणजीत सिंह के गन्ने के खेत में छुट्टा बछड़े को मार डाला। बुधवार खेत में बछड़े का शव देख लोगों ने सामाजिक वानिकी के अफसरों को जानकारी दी। रेंजर सरवन लाल ने बताया कि खेत में अधखाया बछड़े का शव मिला। उसे दफन नहीं कराया ताकि बाघ शिकार को फिर खाने आए। उन्होंने बताया कि बाघ की निगरानी को टीम लगाई है। इसके साथ दो कैमरे लगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर जंगल से निकलकर बाघ क्षेत्र में चहलकदमी को आता है और वापस चला जाता है। आसपास के लोगों को सतर्क किया है।