{"_id":"695171dde754eb6d6b0fd784","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-150718-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चारा काटने गई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चारा काटने गई किशोरी से दुष्कर्म का आरोप
Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में गांव के ही एक युवक पर खेत पर गई एक किशोरी से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 24 दिसंबर को उसकी 17 वर्षीय पुत्री चारा लेने के लिए खेतों की ओर गई थी। आरोप है कि वहां गांव के ही एक युवक ने पुत्री को बुरी नीयत से पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींच ले जाकर छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी का भतीजा भी खेत के बाहर खड़ा था। कुछ देर बाद आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घर पहुंचकर पुत्री ने घटना के बारे में बताया। प्रभारी थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि जांच में मामला छेड़छाड़ का होने की बात सामने आई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।