फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

संशोधित ::: लेखपाल पर पुलिस की मदद से घर ढहाने का आरोप

Wed, 24 Dec 2025 12:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 24 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
ग्राम टेड़ा लेखराज में गली में फेंका गया घर का मलबा संवाद
बरखेड़ा। गांव टेढा लेखराज निवासी ग्रामीण ने क्षेत्रीय लेखपाल पर पुलिस की मदद से उसका घर ढहाने का आरोप लगाया है। परिजन की गैर मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई के संबंध में किसी तरह का नोटिस भी नहीं दिया गया। संदूक और अन्य सामान गायब कर दिया। बताया कि वह पिछले 25 साल से परिवार के साथ रह रहा था। मामले में लेखपाल ने एसडीएम के आदेश का हवाला दिया। एसडीएम ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन




बरखेड़ा थाना के गांव टेढ़ा लेखराज निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार शाम करीब चार बजे बिना किसी नोटिस और पूर्व सूचना के अचानक उसके झोपड़ी नुमा घर को गांव के कुछ दबंगों ने लेखपाल और पुलिस से सांठगांठ कर ढहा दिया। उनका कहना है कि घर ढहाने का स्पष्ट कारण भी नहीं बताया। अगर जमीन ग्राम समाज की है तो भी उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। मलबा और घर में रखा सामान बाहर फेंक दिया। इस कार्रवाई के समय वह और पत्नी घर में मौजूद नहीं थे। उन्होंने मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। पूछे जाने पर लेखपाल सुनील कुमार ने कहा कि यह कार्रवाई एसडीएम बीसलपुर के आदेश पर हुई। उधर, उपजिलाधिकारी नागेंद्र पांडेय ने बताया कि उन्होंने इस तरह का कोई आदेश जारी नहीं किया है। मामले की जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed