{"_id":"6918bdecc248ef5cf300b952","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-148110-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कार्यालय कर्मी पर ऑनलाइन ठगी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कार्यालय कर्मी पर ऑनलाइन ठगी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Nov 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में रेलवे के टेक्नीशियन ने अपने ही कार्यालय में काम करने वाले युवक पर मोबाइल का दुरुपयोग कर ऑनलाइन लोन लेने और चार लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एक वरिष्ठ अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की बरहा रेलवे कॉलोनी निवासी रामबहादुर पुत्र हर प्रसाद ने बताया कि वह रेलवे में टेक्नीशियन टू के पद पर कार्यरत हैं। पीड़ित का आरोप है कि विभाग में एसएसई पद पर तैनात कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने अपने कार्यालय में राहुल शाक्य पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी कृष्णा नगर बरेली को अनाधिकृत रूप से रखा हुआ था। रामबहादुर का कहना है कि अनधिकृत कर्मचारी राहुल शाक्य ने उनसे दोस्ती बढ़ाई और विश्वास जीतकर उनका मोबाइल कई बार इस्तेमाल में लेने लगा। इस दौरान राहुल ने अलग-अलग तारीखों में कई कंपनियों से रामबहादुर के नाम पर लगभग चार लाख रुपये का ऑनलाइन लोन उसके मोबाइल के माध्यम से ले लिया। आरोप है कि लोन के रूप में आए सभी रुपये राहुल ने अपने ही बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए।
पीड़ित ने यह भी दावा किया है कि इस पूरे कृत्य में एसएसई कृष्ण मोहन विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका रही जिसके सहयोग से ठगी को अंजाम दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामला गंभीर है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।