फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in puranpur pilibhit

ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से पेस्टीसाइड एजेंट की मौत

Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पुरनपुर)। गन्ने से भरी ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पेस्टीसाइड एजेंट गांव मुजफ्फरनगर निवासी विवेक सिंह उर्फ रेशू की मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने विवेक सिंह के चाचा हरी सिंह की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा। विवेक की मौत पर उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

घटना असम हाईवे पर चीनी मिल के सामने शनिवार शाम को हुई। विवेक सिंह का घर नगर की पंकज कालोनी में भी है। वह बाइक से अपने गांव जा रहे थे। सामने से आ रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के टक्कर से विवेक सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। विवेक एक पेस्टीसाइड कंपनी में एजेंट थे। विवेक की मौत की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने विवेक के चाचा हरी सिंह की ओर से अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने विवेक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। विवेक की करीब चार साल पहले निघासन क्षेत्र के एक गांव से शादी हुई थी। ढाई साल की एक पुत्री है।
विज्ञापन

गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्राले दे रहे हादसे को दावत
गन्ना पेराई की सीजन के चलते चीनी मिल को अधिकांश गन्ना ट्रैक्टर-ट्रॉलों से ढोया जा रहा है। अधिकांश किसान भी ट्रैक्टर ट्रॉली से ही गन्ना लेकर चीनी मिल और गन्ना क्रय केंद्रों को पहुंच रहे हैं। गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्रॉले हादसे को दावत दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed