फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in puranpur pilibhit

भाजपा जिला महामंत्री से मारपीट, रिवॉल्वर छीनने की कोशिश

Sun, 13 Oct 2019 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पास लगे जाम में विवाद हो गया। जाम खुलवाने का प्रयास करते वक्त भाजपा के जिला महामंत्री राजेंद्र कश्यप से मारपीट की गई। आठ कारतूस हमलावर लूट ले गए, जबकि रिवाल्वर को बचा लिया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना रविवार सुबह करीब पौने 11 बजे की है। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर सकरा होने पर वन-वे रहता है। वाहन चालकों में निकलने की होड़ मची हुई थी। दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। पीलीभीत से पुवायां नगर और देहात मंडल का चुनाव कराने जा रहे भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल और जिला महामंत्री राजेंद्र कश्यप भी जाम में फंस थे। जाम खुलवाने को मौके पर पुलिसकर्मी न होने पर राजेंद्र कश्यप ने अपनी कार से उतर कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर गुस्साए कार सवार युवकों ने राजेंद्र कश्यप से गाली-गलौज शुरू कर पिटाई शुरू कर दी। युवकों से बचकर भागे भाजपा नेता अपनी कार में जा घुसे। आक्रोशित युवकों ने कार से खींचकर भाजपा नेता को पीटा। आरोप है कि उनका लाइसेंसी रिवाल्वर आरोपियों ने छीनने का प्रयास किया। जबकि आठ कारतूस लूट लिए। इस दौरान एकत्र हुए लोगों ने बमुश्किल भाजपा नेताओं को बचाया। राजेंद्र कश्यप ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी। भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने बताया कि अगर रिवाल्वर छुपाने का प्रयास न करते। तब आरोपी युवक रिवाल्वर भी लूट ले जाते। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासनिक अफसरों को मोबाइल पर दी गई। राजेंद्र की डॉक्टरी जांच करवाई गई है। दीपक अग्रवाल को पुवायां नगर मंडल और राजेंद्र कश्यप को पुवायां देहात मंडल का चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी गई थी। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि मारपीट और कारतूस लूट की तहरीर दी गई है। कारतूस लूटे नहीं गए। कहीं गिर गए होंगे। हालांकि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed