{"_id":"5df38d6e8ebc3e87b96e1938","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3878674113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही से लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गया जेल, 12 ग्राम की चेन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही से लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गया जेल, 12 ग्राम की चेन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। सिपाही से हुई लूट की वारदात में कार्रवाई से बचती रही पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार भी कर लिया और उससे 12 ग्राम की सोने की चेन भी बरामद कर ली। पूछताछ के बाद हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया। जानलेवा हमला और एससीएसटी एक्ट के एक मामले में भी उसकी तलाश थी, इस मामले में उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं सिपाही से लूट में शामिल रहा हिस्ट्रीशीटर का भाई अभी हत्थे नहीं चढ़ सका है।
कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेेश पर बुधवार रात सिपाही सुखवीर सिंह की ओर से हिस्ट्रीशीटर आकाश रस्तोगी उर्फ मेरठिया और उसके भाई ऋषभ के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज की थी। सिपाही का कहना था कि कोर्ट का काम निपटाकर 24 मई की शाम पौने छह बजे देवहा चौकी परिसर स्थित आवास पर जाते वक्त पीछे से आए बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर मेरठिया ने उसकी चेन लूट ली। इसकी शिकायत कोतवाली से लेकर एसपी तक की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद सिपाही 27 अगस्त को कोर्ट की शरण में पहुंचा था, अब वहां से एफआईआर के आदेश हुए।
इस मामले में खाकी की जमकर फजीहत हो रही थी। ऐसे में अफसर सख्त हुए और कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी रवि राना की 30 नवंबर को पिटाई करने के मामले में भी हिस्ट्रीशीटर आकाश मेरठिया के खिलाफ जानलेवा हमला, एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज थी। उसके तीन अन्य साथी भी नामजद थे। बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस ने आकाश मेरठिया को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही से लूटी गई सोने की 12 ग्राम की चेन भी बरामद कर ली गई। जानलेवा हमले के मामले में उसके भाई अमन और छोटी माकेज्ट निवासी गुड्डू तिग्गी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर आकाश मेरठिया और उसके दो साथियों को जेल भेजा है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी को गंभीरता से विवेचना कर निष्पक्ष-सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।