{"_id":"5dd52d928ebc3e54b410415f","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3847521110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के खिलाफ चल रहा धरना सीओ ने खत्म कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के खिलाफ चल रहा धरना सीओ ने खत्म कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बरखेड़ा पुलिस के खिलाफ तीन दिन से चल रहे नेहरू पार्क में जमे एक पीड़ित परिवार को सीओ सिटी ने आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। इस परिवार का जिस दूसरे पक्ष से पुराना मुकदमा चल रहा है, वह भी बुधवार को धरने पर बैठ गया। इसी के बाद सीओ वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को कार्रवाई का आश्वासन देकर वहां से हटवाया। डर था कि कहीं यहीं दोनों पक्ष न भिड़ जाएं।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सहपुरा गांव निवासी ऊषा देवी पुत्री हुलासीराम परिवार सहित तीन दिन से नेहरू पार्क में धरने पर बैठी थीं। पीड़ित का कहना था कि गांव के सीताराम ने 30 अक्टूबर को उनके भाइयों पर अगवा कर मारपीट करने की जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वह झूठी है, उसे निरस्त किया जाए। ऊषा देवी का कहना था कि उल्टा उनके भाइयों के साथ मारपीट की गई है और पुलिस उनकी रिपोर्ट भी नहीं लिख रही है। मंगलवार की रात बरखेड़ा विधायक किशनलाल ने ऊषा देवी को इस समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया था, फिर भी पीड़ित का धरना जारी रहा।
बुधवार सुबह दूसरे पक्ष के सीताराम का परिवार भी नेहरू पार्क आकर धरने पर बैठ गया। इसकी सूचना मिलने पर दोपहर को सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी महिला पुलिस के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। सीओ ने दोनों पक्षों से बात की। सीताराम पक्ष ने 2017 में दर्ज मारपीट की रिपोर्ट में गिरफ्तारी की मांग की। उनको सीओ ने कोर्ट में पैरवी करने की बात कहकर उठाया। ऊषा देवी के परिजनों ने भाई के साथ घटना में कार्रवाई की मांग रखी। ऊषा देवी से मिली तहरीर पर सीओ ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए। सीओ ने पीड़ितों से कहा कि इसकी विवेचना सीओ बीसलपुर से कराई जाएगी। इसमें जो भी तथ्य आएंगे उनके आधार पर निर्णय लिया जाएगा। इस पर ऊषा देवी के परिजन संतुष्ट हो गए और धरना समाप्त हो गया। इस पूरे मामले से सीओ ने एसपी को भी अवगत कराया।
विज्ञापन
पीड़ित नेहरू पार्क में जिन मांगों को लेकर धरना दे रहे थे। उनके समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया गया। पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा। धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी